- Breaking News, IPL 2025, खेलकुद 

IPL समाचार : पंजाब किंग्स (PBKS) ने क्वालिफायर-1 में बनाई जगह, एलिमिनेटर खेलेगी मुंबई इंडियंस (MI)

IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 69वें मैच में सोमवार (26 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बनाए।

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर क्वालिफायर-1 में जगह बनाई। मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर खेलना होगा। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या और जोश इंगलिस ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन अर्शदीप की गेंदबाजी ने मैच में अंतर पैदा किया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 19 ओवर के बाद 5 विकेट पर 181 रन था। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव के क्रीज पर होने के कारण ऐसा लग रहा था कि टीम 200 के स्कोर को पार कर जाएगी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 रन दिए और नमन और सूर्या का विकेट लिया। सूर्या ने मुंबई की पारी के बाद कहा भी टीम ने 10-15 रन कम बनाए।

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 57 रन बनाए। रयान रिकेलटन 27, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पंड्या 26 और नमन धीर 20 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 1 और विल जैक्स ने 17 रन बनाए। मिचेल सेंटनर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और विजयकुमार विशक ने भी 2 विकेट लिए। हरप्रीत बरार ने 1 विकेट लिए।

पंजाब किंग्स के लिए जोश इंगलिस ने 73 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 62 रन बनाए। श्रेयस अय्यर नाबाद 26 और नेहल वढेरा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के लिए मिचेल सेंटनर ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में काइल जेमीसन और विजयकुमार विशक को मौका मिला। मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अश्विनी कुमार खेले। 

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के लिए जोश इंगलिस ने 73 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 62 रन बनाए। श्रेयस अय्यर नाबाद 26 और नेहल वढेरा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के लिए मिचेल सेंटनर ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *