IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शनिवार (5 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 25 रन से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने लागातर तीसरा मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीसरा मैच हारी। वह अंक तालिका में 8वें नंबर पर पहुंची।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। केएल राहुल ने 77, अभिषेक पोरेल ने 33, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 24, अक्षर पटेल ने 21 और समीर रिजवी ने 20 रन बनाए। विपराज निगम 1 रन बनाकर नाबाद रहे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क बगैर खाता खोले आउट हुए। खलील अहमद ने 2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा, नूर अहमद और मतीशा पथिराना ने 1-1 विकेट लिए।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विजय शंकर ने नाबाद 69 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 30 रन बनाए। रचिन रविंद्र 3, डेवोन कॉनवे 13, ऋतुराज गायकवाड़ 5, शिवम दुबे 18 और रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए विपराज निगम ने 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।