- Breaking News, नागपुर समाचार, विधानसभा चुनाव

नागपूर समाचार : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,मोहन मते,कृष्णा खोपडे 25 को भरेंगे नांमाकान

नागपुर समाचार : आगामी विधानसभा चुनावों में घोषित भाजपा प्रत्याशी 25 अक्टूबर को नामांकन भरेंगे. यह जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे की उपस्थित मे दक्षिण पश्चिम के उम्मीदवार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दक्षिण मंडल के मोहन मते, पूर्व के कृष्णा खोपड़े, 25 ऑक्टोंबर शुक्रवार सुबह 9 बजे संविधान चौक पर स्थित भारत रत्न डाक्टर बाबासाहेब आंबेडकरजी के को पुष्पमाला अर्पण करेंगे, जिसके बाद संविधान चौक से जिल्हाधिकारी कार्यालय मे नामांकन भरने जाएंगे.

शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने कार्यकर्ताओं से संविधान चौक पर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संविधान चौक पर उपस्थित रहने का आवाहन किया है.