- Breaking News, नागपुर समाचार, राजनीति

नागपूर समाचार : दक्षिण-पश्चिम से देवेंद्र फडणवीस और कामठी से चंद्रशेखर बावनकुले को मिली टिकट

नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 99 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है।

भाजपा ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर की दक्षिण-पश्चिम नागपुर और कामठी से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार को एक बार फिर ताल ठोकते हुए दिखाई देंगे। पहली सूची में भाजपा ने विदर्भ की 23 सीटों पर उम्मीदार के नाम का ऐलान किया है।