उमरेड समाचार : राजू पारवे जनसेवा प्रतिष्ठान च्दारा जिचकार भवन भिवापुर में आशा सेविका, आंगनवाड़ी सेविका, सहायक, महिला बचत गट, बैंक सखी, पशु सखी व कृषि सखियों का रक्षा बंधन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मीनाक्षी उमरेडकर, निशा जांभुले, वैशाली पेंदाम, अर्चना मोटारे की प्रमुखता से उपस्थिति थी।
उपस्थित बहनों से संवाद साथते हुए पूर्व विधायक राजू पारवे ने कहा कि भिवापुर को पहली बार लोकसभा कीउम्मीदवारी मिली थी। बड़ा चुनाव लड़ने का अनुयय नहीं था। समय कम था। भविष्य में मौका मिला तो भिवापुर को और भी आगे ले जाने के उद्देश्य से किया।
विधायक पद से इस्तीफा देकर खुद की राजनीतिक बली दिया। सार्वजनिक कार्य बहुत किये। कोरोना काल में कई बहनों की सहारा दिया। महिलाओं के हाथों को काम मिले इसके लिए भिवापुर में मिर्ची क्लस्टर बनवाने का मानस है। गांव गांव में महिला बचत गट का निर्माण कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। उपस्थित महिला बहनों ने राजू पारवे सहित उपस्थित अतिथियों को राखी बांधी। राजू पारवे ने उन्हें भेंटवस्तु दी। स्वागत गीत अलका धनविजय ने प्रस्तुत किया। संचालन अमोल शेंडे ने कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं सहित नागरिकों की उपस्थिति थी।




