- Breaking News, अपघात, नागपुर पुलिस, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : कलमना फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, पुल से निचे गिरा व्यक्ति

नागपुर समाचार : शहर के पारडी थाना अंतर्गत कलमना फ्लाई ओवर पर बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक व्यक्ति फ्लाई ओवर से निचे गिर गया। हादसा दोपहर 12 और एक बजे के आस पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान योगेश भगत चूटे (26, गोंदिया) निवासी के रुप में हुई है। योगेश नागपुर में इंदिराबाई तिडके नगर में रहता था और वह भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता था। घटना के वक्त वह अपनी दोपहिया से पारडी फ्लाई ओवर से जा रहा था। हालांकि, के समय योगेश की बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, वहीं नियंत्रण छूटने के कारण यह हादसा होने का अंदाज पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है।