- Breaking News, नागपुर समाचार, राजनीति

नागपुर समाचार : नितिन गडकरी ने दाखिल किया नामांकन, जनता से की तीसरी बार मोदी सरकार को वोट देने की अपील

नागपुर समाचार : लोकसभा चुनाव के लिए आज नागपुर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सांसद प्रफुल्ल पटेल, पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष जोगेंद्र कवाडे, बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच की अध्यक्ष सुलेखाताई कुंभारे, रामटेक से महायुती के उम्मीदवार राजू पारवे तथा भाजपा और महायुती के नेता और समस्त कार्यकर्ताओं तथा जनता जनार्दन की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर तीसरी बार मोदी सरकार के लिए नागपुर की जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।