- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : रोचक रहा पिया बावरी कार्यक्रम

रोचक रहा पिया बावरी कार्यक्रम

नागपुर समाचार : करवा चौथ के पावन पर्व पर पंजाबी युवा समिति के तत्वावधान में पिया बावरी का रोचक आयोजन वर्धमान नगर स्थित पंजाब सेवा समाज के प्रीतम भवन में किया गया।

इस संबंध में अमरीश पुन्यानी ने बताया कि आयोजन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। साथ ही रोचक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इनमें करवा क्वीन में क्रमशः मिताली पुन्यानी, दीपिका खुराना व मीत पावा का समावेश रहा। इसी तरह वरिष्ठ करवा क्वीन में सरला मदान व संतोष पुन्यानी विजयी रही। कपल करवा समूह में मयूर गुगनानी व मनोज पावा दंपति का समावेश रहा। वरिष्ठ कपल करवा में देवदत्त पुन्यानी व श्यामसुंदर पुन्यानी दंपति ने बाजी मारी। समूचा कार्यक्रम जोशपूर्ण परिवेश में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *