

नागपुर समाचार : सिक्स्थसेनक्से नागपुर इवेंट्स द्वारा आयोजित फैशन ऑरा 2026 शहर में उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में सामने आ रहा है। मॉडलिंग, परफॉर्मिंग और फैशन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का अवसर इस आयोजन के माध्यम से दिया जा रहा है।
पहले ऑडिशन राउंड को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद आयोजकों ने दूसरे ऑडिशन की घोषणा की है। यह ऑडिशन 7 जून 2026 को होटल द एम्बेसी, हिंगना में आयोजित होगा, जिसमें वे प्रतिभागी भाग ले सकेंगे जो पहले चरण में शामिल नहीं हो पाए थे।
आयोजकों के अनुसार, फैशन ऑरा 2026 प्रतिभागियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, व्यक्तित्व विकास और फैशन एवं मनोरंजन क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। इस वर्ष चयनित प्रतिभागियों को जी कुमार पाटिल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का विशेष अवसर भी मिलेगा।
कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 14 जून 2026 को धुंध क्लब एंड किचन, नागपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां फाइनलिस्ट खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
आयोजन टीम में श्री तेजस पाटिल, श्री आशुतोष विघ्ने, श्री पलाश पाटिल और श्री गणेश नागदेवे शामिल हैं। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण के लिए संपर्क कर सकते हैं: 8806722005, 8600437304





