

नागपुर समाचार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सुरक्षा सेवा प्रभाग (Security Services Wing) के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन नागपुर वसंत नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रिगेडीयर आर. सत्यनारायण जी. डायरेक्टर NDRF Academy, लेफटनंट कर्नल विवेक जोशी जी, AAG Headquarter North Maharashtra, Goa & Gujrat के साथ इंडियन नेव्ही के कॅपटन शिव सिंग जी, दिल्ली, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी जी, संचालिका ब्रह्माकुमारीज्, नागपुर विभाग, डॉ बीके प्रियंका बहन, भोपाल तथा बीके कमल भाई, बीके दीपक भाई, बीके शैलेन्द्र भाई माउंट आबू से सभी के बीच उपस्थित थे।

सिल्वर ज्युबली के उपलक्ष्य में निकले हुये सुरक्षा प्रभाग के अभियान का शुभारंभसभी के स्वागत से एवं दिप प्रज्वलन से हुआ। दिल्ली से पधारे बीके कॅपटन शिव सिंग जी ने ब्रह्माकुमारीज् संस्था से एवं सुरक्षा सेवा प्रभाग कि पिछले 25 साल की गतिविधी से सभी को अवगत कराया कि कैसे मुल्य निष्ठ वैल्यु बेस सोसायटी की स्थापना हो। उसी लक्ष्य को लेकर सुरक्षा सेवा प्रभाग की 25 वर्षीय गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश टालते हुए बताया कि वर्ष 2001 से प्रारंभ हुए इस प्रभाग ने देशभर में अनेक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय सम्मेलन, प्रशिक्षण शिविर, सेमिनार तथा व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किए है। इन कार्यक्रमों का लाभ सेना, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के हजारों अधिकारियों एवं जवानों ने प्राप्त किया है। कार्यक्रम में एक वीडियों के माध्यम से सभी आगंतुकों को सुरक्षा प्रभाग की गतिविधीयों से अवगत कराया गया।

नागपुर विभाग की संचालिका राजयोगिनी बीके रजनी दीदी जी ने सभी का शब्दसुमनों से स्वागत करते हुये कहां कि, सबसे ज्यादा तनाव मनुष्यों की वृत्ती में ही निर्माण होता है जिसको हमे कम करना है। उन्होने कहां कि आध्यात्मिकता आत्मा की सुरक्षा करती है और आप भारत की सुरक्षा के निमित्त हो। उन्होने सभी को शुभाशिष देते हुये कहां कि सभी स्वयं को भी व्यसनों से एवं बुराईयों से भी सुरक्षीत रखे और दुनिया को भी सुरक्षा प्रदान करे। उन्होने सिल्वर ज्युबली के उपलक्ष्य में निकले हुये सुरक्षा प्रभाग के अभियान यात्रीयों को विदर्भ क्षेत्र में शुभारंभ करने की सभी को बधाईयां दी।
लेफटनंट कर्नल विवेक जोशी जी, AAG Headquarter North Maharashtra, Goa, & Gujrat अपने मनोगत व्यक्त करते हुये कहां कि सेवाकेन्द्र में आकर वे इतनी शान्ति महसूस करते है कि वे शब्दों में बयान नहीं कर सकते।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे बीके कमल भाई ने कार्यकम का मुख्य टॉपिक आत्म सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा बलों के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं, जिनका सामना केवल शारीरिक शक्ति से नहीं बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति से भी किया जा सकता है। राजयोग मेडिटेशन सुरक्षा कर्मियों को तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं मानवीय मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होने कहां कि हर किसी के घर के या स्थान के वायब्रेशन अलग अलग है। वहां के लोगों के सोच या बोल से वहां के वायब्रेशन होते है। उन्होने सभी को बताया कि जीवन में किसी भी परिस्थिती में स्ट्रेस जरुरी है या नहीं है इस पर सभी से हाथ उठवाये। उन्होने आगे कहां कि यदि एक ही बात कई दिनों से, सालों से मन में चलती जा रही है। तो उसका प्रभाव शरीर पर और अपने कार्यप्रणाली पर भी पड़ता है। यदि स्ट्रेस को कम करना है तो मन की शक्ति को बढ़ाना होगा। हर चीज को हम हम स्वीकार करना सीखे तब ही संबंध भी सभी से अच्छे बनेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सुरक्षा कर्मी एवं भाई बहनों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु विशेष आध्यात्मिक सकारात्मक संकल्प भी उनसे कराये गये की, पास्ट की सभी बातों को आज डिलीट करके आज से सभी के साथ अच्छा ही होगा क्योंकि परमात्मा आपक साथ है। मै शांत, शक्तिशाली आत्मा हूं। मैं हर परिस्थिती में पेंजिटिव हूं. मैं स्वस्थ हूं… इस तरह उन्होने सभी से पॉजिटिवीटी की कई संकल्पों के माध्यम से उपस्थित जनों को आंतरिक शक्ति, आत्मविश्वास तथा तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की गई। उन्होने कहां की रोज सुबह खुद को अपने को ब्लेसिंग देनी है। इसीसे मन सभी का पावरफुल हो जायेगा।
भोपाल से पधारी ब्रह्माकुमारी डॉ. प्रियंका दीदी ने अपने अनुभव सुनाते हुये कहा की विदेश की एक जगह बहुत ज्यादा क्राइम हो रहा था। उस समय 400 भाई बहनों को एक ही समय मेडिटेशन कराया गया तो वहां का 40% तक क्राईम कम हुआ। सशक्त भारत में क्राईम नहीं रहेंगा। बडे बडे कारागृह नहीं रहेगा, हॉस्पीटल नही रहेगा। उन्होंने स्वर्णिम भारत के फोटो की ओर सभी का ध्यान खिचवाया। सभी उपस्थित सुरक्षा कर्मियों को मेडिटेशन के मध्यम से स्व एवं परमात्म अनुभूती करायी।
ब्रिगेडीयर आर. सत्यनारायण जी, डायरेक्टर NDRF Academy, लेफटनंट इन्होने अपने मनोगत सभी के समक्ष रखते हुये कहां कि, हमें हर किसी के प्रति स्ट्रेस कम करने के लिये साथियों के साथ तालमेल रखना अति आवश्यक है और उन्होने सेवाकेन्द्र पर आने पर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के अंत में इस अभियान का शुभारंभ सेक्युरीटी सर्विस विंग कि तरफ से अभियान यात्रियों को कैंप पडेनाकर एवं सभी के हाथ में झेंडा देकर किया। सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की सुरक्षा, सामाजिक सद्भावना तथा मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति संदेश एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ।
कार्यक्रम का सुचारु रुप से संचालन माउंट आबू से पधारे राजयोगी बीके शैलेन्द्र भाई जी ने किया। इस समय देश की सुरक्षा सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, जवानों, एवं ब्रह्माकुमारीज संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।





