- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : भाजपा उम्मीदवार राजीव पोतदार ने दाखिल किया नामांकन, शक्ति प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

नागपुर समाचार : नागपुर से भाजपा के विधान परिषद उम्मीदवार डॉ. राजीव पोतदार ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने संविधान चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इसके बाद डॉ. पोतदार ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। नामांकन दाखिल करने के दौरान राजीव पोतदार के साथ पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। पोतदार ने महापौर नीता ठाकरे, भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, बावनकुले और राज्य मंत्री आशीष जायसवाल की उपस्थिति में अपन नामांकन दाखिल किया।