- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नितिन गडकरी के जन्मदिवस पर होगा विराट रक्तदान शिविर, समाजसेवियों एवं चिकित्सकों का सम्मान

नागपुर समाचार : स्व. पंडित बच्छराजजी व्यास प्रतिष्ठान द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जन्मदिवस के अवसर पर विराट रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित पत्र-परिषद में डॉ. महेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिष्ठान पिछले कई वर्षों से सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठान स्व. पंडित बच्छराजजी व्यास की स्मृति में स्थापित किया गया है, जिन्होंने जनसंघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतिष्ठान द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, मेडिकल जांच कैंप, महिलाओं हेतु कैंसर जांच शिविर तथा आदिवासी क्षेत्रों में दीपावली सामग्री वितरण जैसे अनेक उपक्रम संचालित किए जाते हैं।

डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रतिष्ठान ने सांस्कृतिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया है। यशवंत स्टेडियम में “महानाट्य जनता राजा” का आयोजन, देशपांडे सभागृह में प्रख्यात गायक डॉ. राहुल देशपांडे का निशुल्क कार्यक्रम तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जैसे आयोजन प्रतिष्ठान की प्रमुख उपलब्धियां रही हैं। कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि जगदीश सोलंकी को “साहित्य शिरोमणि राष्ट्रीय सम्मान” से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान संस्था द्वारा हजारों जरूरतमंद परिवारों को किराना किट एवं भोजन उपलब्ध कराया गया। समर्पण सेवा समिति के सहयोग से मेडिकल इक्विपमेंट बैंक, एंबुलेंस सेवा एवं ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर जैसी सुविधाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस वर्ष रक्तदान शिविर के दौरान समाजसेवा में योगदान देने वाले चिकित्सकों को “सेवाश्रमी पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. गणेश खंडेलवाल, डॉ. राजेश प्रतापसिंह, डॉ. छाया चौरसिया एवं डॉ. एम.वी. राजा को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं श्री मनोजजी बंड, श्री अतुलजी कोटेचा एवं श्री संजयजी चिंचोले का विशेष सम्मान भी कार्यक्रम में किया जाएगा।

प्रतिष्ठान के सचिव श्री संजयजी भेंडे के महाराष्ट्र विधान परिषद में निर्विरोध विधायक निर्वाचित होने पर उनका विशेष अभिनंदन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हाल ही में निर्वाचित नगरसेवकों का सम्मान भी प्रस्तावित है।

डॉ. महेश तिवारी ने बताया कि यह आयोजन समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री कैलाशचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता तथा महापौर नीता ठाकरे की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न होगा। रक्तदान शिविर में जीएसके ब्लड बैंक द्वारा सेवाएं दी जाएंगी। कार्यक्रम रविवार 24 मई को प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा तथा दोपहर 1.30 बजे अतिथि सत्कार कार्यक्रम संपन्न किया