- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : दयानंद आर्य कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों का 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

नागपुर समाचार : आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय ने अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखते हुए सत्र 2025-26 में 10 वीं की परीक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। 10वीं बोर्ड का कुल परीक्षा परिणाम 99.35% प्रतिशत रहा एवं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10 वीं की सात छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इनमें कुमारी प्रियांशी सचिन वहाने ने 93.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके अलावा कु. रितीमा कुलवंत राजपूत ने 92.00% अंक प्राप्त किए। कु. सौम्या संतोष श्रीवास एवं सांजल भारत अंबादे ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कु. कनिष्का सचिन लाखोरकर ने 90.40% एवं कु. मिताली रविकांत धरगावे एवं कु. रिया जितेंद्र गायकवाड़ ने 90.20% अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। 

इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, उपाध्यक्ष धनश्याम कुकरेजा, सचिव राजेश लालवानी, सहसचिव वेद प्रकाश वाधवानी, कोषाध्यक्ष भूषण खूबचंदानी , वरिष्ठ महाविद्यालय के प्रभारी वेदप्रकाश आर्य सहित संस्था के पदाधिकारियों ने प्रभारी प्राचार्या, शिक्षिकाओं , अभिभावकों एवं छात्राओं को बधाई दी।

प्रभारी प्राचार्या डॉ. संगीता हरिरामानी ने भी समस्त अध्यापिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाइयां दी। उन्होंने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय संस्था के माननीय व्यवस्थापकों, अध्यापिकाओं, शिक्षकेतर कर्मचारियों, अभिभावकों तथा छात्राओं के संयुक्त प्रयासों को दिया।