- Breaking News, उद्घाटन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : छत्रपति शिवाजी महाराज राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री सुनेत्रा पवार के हाथों

नागपूर समाचार : कबड्डी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिके रहने के लिए आधुनिक तकनीकी दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता है. यह बात उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री सुनेत्रा पवार ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता’ के उद्घाटन अवसर पर कही।

यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 4 मई 2026 तक सेवानंद विद्यालय, कोराडी में आयोजित की जा रही है. इस अवसर पर पवार ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. इस स्पर्धा का आयोजन क्रीड़ा व युवा सेवा संचालनालय नागपुर विभाग, एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ विदर्भ और नागपुर ग्रामीण कबड्डी एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में सुनेत्रा पवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबड्डी न केवल एक खेल है बल्कि यह संस्कृति, शिष्टाचार और टीम भावना का प्रतीक है. उन्होंने राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नई खेल नीति की जानकारी भी दी. इस अवसर पर राज्य के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे जिनमें राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकारे शामिल थे।

चंद्रशेखर बावनकुले ने इस टूर्नामेंट को ऑर्गनाइज करने की कोशिशों की तारीफ करते हुए कहा, ‘ऐसे कॉम्पिटिशन राज्य के खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर छलांग लगाने के लिए इंस्पायर करते हैं.’ उन्होंने खिलाड़ियों से खुद को साबित करने की अपील की. डॉ. पंकज भोयर ने कहा, ‘यह कॉम्पिटिशन विदर्भ के लाल मिट्टी के खेल को मॉडर्न बनाने में मदद कर रहा है. ग्रामीण इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कॉम्पिटिशन जरूरी हैं।’

संजय सावकारे ने देसी खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि कबड्डी स्किल, डिसिप्लिन और टीम स्पिरिट का खेल है. इसे इंटरनेशनल लेवल पर और अच्छे से पहुंचना चाहिए. इस मौके पर इंटरनेशनल बॉक्सर अल्फिया पठान और राजेंद्र साप्ते को सम्मानित किया गया।

स्पर्धा स्थल पर बनाए गए भव्य शिवसृष्टि और छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारूढ पुतले ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. इतिहास के महत्य को देखते हुए खिलाड़ियों की गैलरी को प्रमुख किलों के नाम पर रखा गया. योगा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन और लेजर शो ने आयोजन करें और भी आकर्षक बना दिया।

नागपुर टीम हारी

उद्घाटन के बाद हुए मुकाबली के पुरुष में नाशिक ने नागपुर को 47-45 से हराया, अमरावती को नांदेड से 24-49 से हार मिली, बालिका वर्ग में नामपुर ग्रामीण को नांदेड़ ने 23-44 से मात दी. जबकि नागपुर शहर को पालघर ने 39-47 से हराया।