IPL समाचार : गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने अनुशासित और आक्रामक प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुरुवार को 155 रन पर समेट दिया। यह इस सीजन में पहली बार था जब आरसीबी की टीम ऑलआउट हुई।
इसके बाद 156 रन के टारगेट को गुजरात टाइटंस ने 16वें ओवर में चेज कर लिया और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मौजूदा सीजन में गुजरात की यह 5वीं जीत है। वहीं आरसीबी को तीसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है।

शुभमन गिल ने दी तेज शुरुआत
गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल ने आतिशी शुरुआत दी। वह आते ही गेंदबाजों पर बरस पड़े। गिल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे इस बीच साई सुदर्शन (6) अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, गिल भी फिफ्टी की करीब पहुंचकर विराट कोहली को कैथ थमा दिए।
कप्तान गिल ने 18 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जोस बटलर ने रन गति को नहीं रुकने दिया। बटलर ने 4 हवाई फायर करने के साथ ही 2 चौके लगाए। भुवनेश्वर कुमार ने एक सटीक यॉर्कर पर उनका स्टंप उखाड़ दिया। बटलर ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए।
भुवनेश्वर को 3 सफलता
11वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने गुजरात को 2 झटके दिए। पहली गेंद पर उन्होंने शाहरुख खान (8) और तीसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर (12) को आउट किया। इसके बाद होल्डन ने 12 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 27 और राशिद खान ने 07 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर ने 3 विकेट चटकाए। रोमारियो शेफर्ड को 2 सफलताएं मिलीं।
आते ही गरजा कोहली का बल्ला
इससे पहले अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के लिए पूरी तरह सही साबित हुआ, क्योंकि उनके गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटकते हुए विपक्षी टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया।
इस मैच में कोहली और रबाडा के बीच की टक्कर खास आकर्षण रही। शुरुआत में कोहली हावी रहे, लेकिन अंतत: रबादा ने बाजी मारते हुए उनका विकेट लिया, जो गुजरात के अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन की झलक थी।
विराट ने बनाए 28 रन
आरसीबी की शुरुआत हालांकि शानदार रही। विराट कोहली (28) ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तेज रन बनाए और शुरुआती ओवरों में गुजरात के प्रमुख तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा को एक ओवर में 21 रन जड़ दिए, जिसमें लगातार पांच चौके शामिल थे।
उस समय ऐसा लग रहा था कि आरसीबी बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। लेकिन गिल ने अपने स्ट्राइक गेंदबाज पर भरोसा बनाए रखा और रबादा ने वापसी करते हुए कोहली को आउट पलटवार किया। यह विकेट मैच का टर्निंग पाइंट साबित हुआ।
कप्तान पाटीदार फेल
इसके बाद आरसीबी की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सात ओवर में दो विकेट पर 71 रन के मजबूत स्कोर से आरसीबी का स्कोर 10.3 ओवर 96 रन पर छह विकेट हो गया। इस दौरान रजत पाटीदार (19), जितेश शर्मा (1), टिम डेविड (9) और क्रुणाल पांड्या (4) सस्ते में पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में देवदत्त पडिक्कल ने 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन राशिद खान की शानदार गेंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया।
राशिद की किफायती गेंदबाजी
राशिद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिए और दो विकेट लिए। राशिद ने रन गति पर पूरी तरह लगाम लगाई। राशिद के अलावा जेसन होल्डर का प्रदर्शन बेहद खास रहा। उन्होंने न सिर्फ दो विकेट लिए, बल्कि फील्डिंग में भी कमाल करते हुए तीन शानदार कैच लपके। होल्डर ने पहले रजत पाटीदार का शानदार रनिंग कैच पकड़ा, फिर जितेश शर्मा को आउट किया और अंत में टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या के कैच लेकर आरसीबी की कमर तोड़ दी।
एक पारी में जीटी द्वारा सबसे अधिक आउटफील्ड कैच
3 – राशिद खान बनाम मुंबई, ब्रेबोर्न, 2022
3 – शाहरुख खान बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
3 – अरशद खान बनाम पंजाब, अहमदाबाद, 2025
3 – शुभमन गिल बनाम मुंबई, मुंबई विश्व कप, 2025
3 – जेसन होल्डर बनाम आरसीबी, अहमदाबाद, 2026
अरशद ने चटकाए 3 विकेट
तेज गेंदबाज अरशद खान गुजरात के लिए हीरो साबित हुए। उन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट के आंकड़े के साथ आरसीबी की पारी के निचले क्रम को समेट दिया। आरसीबी ने आक्रामक बल्लेबाजी का रुख नहीं छोड़ा, लेकिन यही रणनीति उनके लिए नुकसानदायक साबित हुई। लगातार बड़े शाट खेलने की कोशिश में टीम ने 20-30 रन अतिरिक्त बनाने का मौका गंवा दिया और 19.2 ओवर में पूरी टीम सिमट गई।



