- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : मनपा चुनावो में भाजपा की जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल

मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- जनता ने विकास के नाम पर दिया वोट

नागपुर समाचार : नागपुर, मुंबई समेत राज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं और इन परिणामों ने एक बार फिर भाजपा के दबदबे को साबित कर दिया है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 29 में से 25 महानगरपालिकाओं में जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। निकाय चुनाव में मिली इस बड़ी सफलता के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। जनता के समर्थन को विकास के एजेंडे की जीत बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रचंड जनादेश के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है।

नागपुर सहित विदर्भ की चार मनपा में से तीन मनपा में भाजपा की अगुवाई वाली महायुति को जीत मिली है। भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पहुंचे। इस दौरान मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित भाजपा के नेता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की पत्नी कंचन गडकरी ने गडकरी, फडणवीस और बावनकुले को जीत का तिलक लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इसके पश्च्यात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “जनता ने विकास पर अपना समर्थन देते हुए प्रचंड जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता द्वारा दिखाया विश्वास है। मैं राज्य की जनता को बधाई देता हूँ। नागपुर में भी जनता ने भी अभूतपूर्व समर्थन दिया है। मै सभी को ध्यानवाद देता हूँ।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इस अभूतपूर्व जीत के बाद हम कही भी अतिआत्मविश्वास में जाएंगे नहीं, बल्कि जनता ने हमें अधिक जिम्मेदारी दी है। ये जिम्मेदारी हम योग्य तरीके से काम करना है। हम ऐसा प्रयास करेंगे की जो बहुमत मिला है उसको हम न्याय दे सकेंगे।” 

महाराष्ट्र में केवल बालासाहेब ठाकरे ब्रांड 

राज्य में देवा ब्रांड चलने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, “राज्य में केवल हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ही एक ब्रांड हैं, अन्य कोई ब्रांड नहीं है। हमें जो जीत मिली है, वह विकास के नाम पर मिली है। उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी ने बालासाहेब के विचारो को छोड़ा नहीं होता तो यह परिणाम आता नहीं।”