- Breaking News, विदर्भ

चंद्रपुर समाचार : भाजपा को लगा झटका, 27 सीट जीतकर कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची

चंद्रपुर समाचार : चंद्रपूर मनपा चुनाव की 66 सीटों के नतीजे सामने आने के साथ ही स्थानीय राजनीति में सत्ता का नया समीकरण उभरकर सामने आया है। चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और अब सरकार गठन में गठबंधन की भूमिका निर्णायक होने जा रही है।

चुनाव में कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत दर्ज कर मनपा में सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। अलग-अलग श्रेणियों और वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों की सफलता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और मतदाताओं के बीच उसकी स्वीकार्यता को दर्शाती है। मौजूदा हालात में नगर निगम में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने 23 सीटें जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कई वार्डों में भाजपा ने सभी प्रभाग में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। बहुमत के आंकड़े से कुछ ही सीटें दूर होने के कारण भाजपा भी मनपा में अपना महापौर बनाने की दौड़ में प्रमुख दावेदार बनी हुई है।

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने कुछ क्षेत्रों में लगातार सफलता हासिल कर अपनी स्वतंत्र राजनीतिक ताकत साबित की है। ऐसे में गठबंधन की राजनीति में ठाकरे गुट ‘किंगमेकर’ की भूमिका में नजर आ रहा है। स्थानीय दल जन विकास सेना ने 3 सीटें जीतकर नगर निगम की राजनीति में अपना प्रभाव स्पष्ट किया है। यह पार्टी भी सत्ता समीकरण में अहम भूमिका निभा सकती है। वहीं वंचित बहुजन आघाड़ी ने 2 सीटें जीतकर दलित-बहुजन मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी है।

इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर स्थानीय स्तर पर अपना असर दिखाया है। जबकि शिवसेना (शिंदे गुट), एआईएमआईएम और बहुजन समाज पार्टी ने 1-1 सीट पर जीत हासिल की है। कुल मिलाकर, मनपा चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में सत्ता गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है और गठबंधन की राजनीति इस बार निर्णायक साबित होगी।

विजयी उम्मीदवारों की पूरी सूची

प्रभाग नंबर 1 देगो तुकुम

A ग्रुप – सरला कुलसांगे BJP

B ग्रुप – राहुल विरुतकर UBT

C ग्रुप – श्रुति घाटे UBT

D ग्रुप – सुभाष कासंगोट्टुवार BJP

प्रभाग नंबर 2 शास्त्री नगर

A ग्रुप – शीतल गुरनुले-BJP

B ग्रुप – डायलन केलजारकर-शिंदे सेना

C ग्रुप – अनुजा तायडे-BJP

D ग्रुप – सचिन कत्याल-कांग्रेस

प्रभाग नंबर 3 MEL

A ग्रुप – नितेश दत्ता गवली BJP

B ग्रुप – जितेश कुलमेठे BJP

C ग्रुप – आशा देशमुख BJP

D ग्रुप – सविता प्रलय सरकार BJP

प्रभाग नंबर 4 बंगाली कैंप

A ग्रुप – जयश्री जुमड़े BJP

B ग्रुप – संगीता भोयर कांग्रेस

C ग्रुप – सारिका संदुरकर BJP

D ग्रुप – रॉबिन बिस्वास BJP

प्रभाग नंबर 5 विवेक नगर

A ग्रुप – पुष्पा उराडे BJP

B ग्रुप – सुनंदा धोबे कांग्रेस

C ग्रुप – वनश्री मेश्राम कांग्रेस

D ग्रुप – अभिषेक दोईफोडे कांग्रेस

प्रभाग नंबर 6 इंडस्ट्रियल एस्टेट

A ग्रुप – राजलक्ष्मी करंगल BJP

B ग्रुप – सुनीता जायसवाल BJP

C ग्रुप – राजेश अदुर कांग्रेस

D ग्रुप – चंद्रशेखर शेट्टी BJP

प्रभाग नंबर 7 जटपुरा गेट

A ग्रुप – श्वेता बंडू तोताडे शिवसेना

B ग्रुप – आकाश सखारकर

C ग्रुप – मनस्वी गिरहे

D ग्रुप – रवि लोंकर BJP

प्रभाग नंबर 8 वडगांव

A ग्रुप – मनीषा विलास बोबड़े जन विकास सेना

B ग्रुप – अजय बाल्की कांग्रेस

C ग्रुप – प्रतीक्षा अक्षय येरगुडे जन विकास सेना

D ग्रुप – पप्पू देशमुख जन विकास सेना

प्रभाग नंबर 9 नगीना बाग

A ग्रुप – सविता कांबले BJP

B ग्रुप – सुरेंद्र अडबले कांग्रेस

C ग्रुप – वैशाली महाडोले कांग्रेस

D ग्रुप – राहुल पवाडे BJP

प्रभाग नंबर 10 एकोरी मंदिर

A ग्रुप – राहुल घोटेकर कांग्रेस

B ग्रुप – संजीवनी वासेकर कांग्रेस

C ग्रुप – साफिया तवंगर खान कांग्रेस

D ग्रुप – अजहर शेख MIM

प्रभाग नंबर 11 भानापेठ

A ग्रुप – शीला सिदाम कांग्रेस

B ग्रुप – राहुल चौधरी कांग्रेस

C ग्रुप – सईदा शेख कांग्रेस

D ग्रुप – संजय कंचरलावर BJP

वार्ड नंबर 12 महाकाली मंदिर

A ग्रुप – करुणा चालकुरे कांग्रेस

B ग्रुप – संगीता अमृतकर कांग्रेस

C ग्रुप – प्रज्वल कडू BJP

D ग्रुप – नंदू नागरकर इंडिपेंडेंट

वार्ड नंबर 13 बाबूपेठ

A ग्रुप – विनोद लाभे कांग्रेस

B ग्रुप – सोनिया उंदिरवाडे BSP

C ग्रुप – लता साव वंचित अघाड़ी

D ग्रुप – रामनरेश यादव कांग्रेस

वार्ड नंबर 14 भिवापुर

A ग्रुप – ज्योति जीव BJP

B ग्रुप – वसंता देशमुख कांग्रेस

C ग्रुप – वैशाली चंदनखेड़े कांग्रेस

D ग्रुप – सुनील खंडेलवाल कांग्रेस

वार्ड नंबर 15 विट्ठल मंदिर

A ग्रुप – संगीता खांडेकर BJP

B ग्रुप – प्रशांत दानव-निर्दलीय

C ग्रुप – किरण कोटपल्लीवार- उभाठा

D ग्रुप – भालचंद्र दानव BJP

वार्ड नंबर 16 हिंदुस्तान लालपेठ

A ग्रुप – करिश्मा जंगम – कांग्रेस

B ग्रुप – अनीता चौखे – कांग्रेस

C ग्रुप – चंदा वैरागड़े – कांग्रेस

वार्ड नंबर 17 डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर

A ग्रुप – आकाश मानकर – कांग्रेस

B ग्रुप – लहू मर्सकोले- वंचित बहुजन अघाड़ी

C ग्रुप – महानंदा वडके – कांग्रेस