- Breaking News, नागपुर समाचार, नियुक्ती

नागपुर समाचार : दयाशंकर तिवारी बने नागपुर भाजपा के शहर अध्यक्ष

■ संगठन में अनुभव और जनसेवा की मजबूत पृष्ठभूमि को मिली मान्यता

नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दयाशंकर चंद्रशेखर तिवारी को भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। तिवारी जी का यह चयन पार्टी की उस नीति का प्रतीक है जिसमें अनुभवी, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाती है। राजनीतिक संगठन में लंबा अनुभव है।

दयाशंकर तिवारी का संघ और भाजपा संगठन से जुड़ाव बाल्यकाल से रहा है, वे

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा, नागपुर के अध्यक्ष (1988-91)
  • भा.ज.वि.मो. महाराष्ट्र प्रदेश के संयोजक (1992-94)
  • भाजपा नागपुर शहर के मंत्री (1995-97)
  • और विदर्भ भाजपा के प्रवक्ता (2007-10) रह चुके हैं।
  • रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी, मुंबई के वे नियमित वक्ता भी रहे हैं।
  • जनप्रतिनिधित्व और प्रशासनिक नेतृत्व

दयाशंकरजी पाँच बार नगरसेवक चुने गए और वे

  • महानगरपालिका के सत्तापक्ष नेता
  • स्थायी समिति के अध्यक्ष
  • और महापौर (2021-22) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
  • समाजसेवा और नवाचार का समर्पण

उन्होंने अपने कार्यकाल में

  • विवेकानंद स्मारक की स्थापना
  • मतीमंद बेटियों के लिए विद्यालय और कार्यशाला
  • रक्तदान, स्केटिंग रैली, ई-लायब्रेरी, वाद-विवाद कार्यशालाएं
  • जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुँच बनाई।

पार्टी नेतृत्व का विश्वास

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके अनुभव, वक्तृत्व क्षमता, युवाओं और उत्तर भारतीय समाज में लोकप्रियता को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में और सशक्त रूप से मैदान में उतरेगी।

दयाशंकरजी की प्रतिक्रिया, नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा

“यह केवल पद नहीं, बल्कि संगठन की सेवा का एक और अवसर है। पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास के लिए मैं आभारी हूँ और नागपुर के हर नागरिक को साथ लेकर भाजपा की नीति-सिद्धांतों को और आगे ले जाऊँगा।”